Home उत्तराखंड बारिश से दो मंजिला आवासीय मकान ध्वस्त, राजस्व विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड

बारिश से दो मंजिला आवासीय मकान ध्वस्त, राजस्व विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

55

उत्तराखंड

सल्ट विकास खंड के ग्राम बमनगांव में बीते रात दो मंजिला आवासीय मकान भारी बारिश के कारण ध्वस्त हो गया।घटना के समय मकान स्वामी हेमा देवी घर के पास बने दूसरे मकान में शो रहे हैं। अचानक बीती रात मकान स्वामी हेमा देवी ने मकान टूटने की आवाज सुनी तो बाहर आकर देखा तो मकान बारिश के कारण मकान ध्वस्त हो गया। जिसमें कोई जनहानि,पशुहानि नहीं हुई।मकान स्वामी हेमा देवी ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान भुवन सत्यवली और स्थानीय ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग टीम रविवार को ग्राम बमनगांव पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया और राजस्व विभाग टीम ने महिला को गांव के स्थानीय ग्रामीण दया किशन सत्यवली के मकान में शिफ्ट कर दिया।ग्राम प्रघान बमनगांव भुवन सत्यवलि ने बताया कि सल्ट के बमनगांव में अत्यधिक बारिश होने के कारण बमनगांव निवासी हेमा देवी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।घटना के समय मकान स्वामी हेमा देवी परिवार के साथ घर के पास बने गोट में शो रहे थे। घटना की सूचना प्रशासन और सल्ट विघायक को सूचना दी गई। पीड़ित महिला को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की गई।राजस्व उप निरीक्षक इकरार अंसारी ने बताया कि हेमा देवी,किशन सत्यवली की मौजूदगी में मौका मुआयना
किया गया। महिला को गांव के दया किशन सत्यवली के मकान में शिफ्ट कर दिया। उन्होंने कहा
दैवीय आपदा के मानकों के अनुसार तकनीकी जांच आख्या के अनुसार
महिला को अनुमन्य घनरशि प्रदान की जायेगी।उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...