पिथौरागढ़ 10 फ़रवरी 2026 मूनाकोट ब्लॉक के बिसखोली गाँव में BCL-1 का फाइनल मैच खेला गया.
12 जनवरी 2026 को बिसखोली गाँव के भालज्याबाला मैदान मे *बिसखोली क्रिकेट लीग-1(BCL)* की शुरुवात हुई थी, जिसमें क्षेत्र से 15 टीमों ने हिस्सा लिया. लीग और नॉट आउट चरणों के बाद *गौरीहाट-3.0* और *रॉयलस -XI* की टीमें फाइनल मे पहुंची.
आज फाइनल मैच मे मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्र के विधायक बिशन सिंह चुफाल आमंत्रित थे, साथ मे *पूर्व सैनिक संगठन बिण* को भी आमंत्रित किया गया था.
इस अवसर पर *संगठन के सूबे. मेजर प्रहलाद सिंह बोहरा, सूबे. मेजर दिवाकर सिंह बोहरा, सूबे. हिम्मत सिंह बोहरा, नायब सूबे. विजय सिंह बोहरा, पूर्व सैनिक विमल सिंह बोहरा, गोपाल सिंह बोहरा* और गाँव के जनमानस तथा नारी शक्तियाँ भी उपस्थित रहीं.
मैच शुरू होने से पहले पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा दोनों टीमों से परिचय कराया गया और टॉस की प्रक्रिया की गई.
गौरीहाट-3.0 की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. रॉयलस-XI की टीम पहले बैटिंग करते हुए सीमित 15 ओवरों मे 108 रन ही बना पाई. गौरीहाट-3.0 की टीम ने 11वें ओवर मे ही 7 विकेट पर 109 रन का लक्ष्य प्राप्त कर 3 विकेट से यह मैच जीत लिया. गौरीहाट टीम के लिए अंकित पहाड़ी ने सबसे ज्यादा 25 रनों का योगदान दिया.
तत्पश्चात् विधायक ने विजेता और उपविजेता टीमों को मैडल और ट्रॉफी प्रदान कर उनका होंसलाअफजाई कर सम्मानित किया.
पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने BCL-1 के आयोजक *शौर्या बोहरा* और *हरीश भंडारी* को फाइनल मैच मे संगठन को आमंत्रण करने हेतु धन्यवाद दिया, साथ ही इस सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनायें भी दी.














Leave a comment