Home उत्तराखंड भगवान भोलेनाथ से प्रदेश पर विशेष कृपा के प्रयोजन के साथ सावन के सोमवार पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भजन संध्या का आयोजन
उत्तराखंडसमाज

भगवान भोलेनाथ से प्रदेश पर विशेष कृपा के प्रयोजन के साथ सावन के सोमवार पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भजन संध्या का आयोजन

183

पिथौरागढ़ जनपद में आज सावन की अंतिम सोमवार पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया जिस पर बड़ी संख्या पर पूर्व सैनिकों उनके परिवार जनों तथा मातृशक्ति द्वारा प्रतिभाग करते हुए भगवान भोलेनाथ को भजनों के माध्यम से स्तुति की गई ।
संगठन के धर्मगुरु नवीन गुरुरानी जी द्वारा पूजा अर्चन के साथ भजनों को आरंभ किया गया जिस पर भगवान भोलेनाथ से समस्त प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की गई ।
आज आयोजित इस भजनों का प्रयोजन भगवान भोलेनाथ से इस प्रदेश पर विशेष कृपा कर प्राकृतिक कोप से बचाने हेतु किया गया था। जैसा कि आपको पता है पिछले दिनों इस प्रदेश पर आई आपदा से कई लोगों को काल का ग्रास होना पड़ा जिनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की गई , साथ ही भगवान भोलेनाथ से इस प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ इन भजनों को प्रायोजित किया गया था।

उक्त कार्यक्रम पर दीपा जोशी, पुष्पा देवी, शांति सामंत, दीपमाला, रमेश सिंह महर,प्रहलाद सिंह,गिरधर सिंह, भोपाल सिंह,गोपाल सिंह,लक्ष्मण सिंह सहित कई मातृशक्ति,पूर्व सैनिक तथा बच्चे सम्मिलित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...