Home उत्तराखंड भोले बाबा के जयकारों के साथ 46 श्रद्धालुओं का दल पिथौरागढ़ पहुंचा
उत्तराखंडसमाज

भोले बाबा के जयकारों के साथ 46 श्रद्धालुओं का दल पिथौरागढ़ पहुंचा

471

पिथौरागढ़ कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल का आज पिथौरागढ़ KMVN में भव्य स्वागत किया गया।

आज 46 श्रद्धालुओं का दल टनकपुर से रवाना होकर पिथौरागढ़ के कुमाऊं मंडल विकास निगम पहुंचा भोलेबाबा के दर्शन को श्रद्धालुओं में असीम उत्साह दिखा।

आपको बता दें कि शिवम् पोरवाल इस दल के सबसे छोटे सदस्य हैं, उनकी उम्र महज 19 साल है और वह दिल्ली के रहने वाले हैं। इस दल के लाइजनिंग ऑफिसर अरुणव लारूविया, हरीश भाई मगनलाल हैं।


यात्रियों का तीसरा दल में 46 श्रद्धालु में से 34 पुरुष और 12 महिला श्रद्धालु शामिल हैं । इस दल में सबसे ज़्यादा यात्री उत्तर प्रदेश- 11 से और गुजरात – 7 से हैं।
अल्प विश्राम के बाद श्रद्धालुओं का जत्था भोले बाबा के जयकारों के साथ धारचूला के लिए रवाना हो गया। इस दौरान यात्रियों ने प्रशासन और KMVN की व्यवस्थाओं से खुश होकर जिला प्रशासन और kMVN को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दल में उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चण्डीगढ़, पंजाब, झारखंड , केरल, मध्य प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु राज्यों के श्रद्धालु शामिल हैं ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...