Home उत्तराखंड मसूरी में शूटिंग कर रहे इमरान हाशमी, अभिनेता की एक झलक पाने को उमड़े प्रशंसक
उत्तराखंड

मसूरी में शूटिंग कर रहे इमरान हाशमी, अभिनेता की एक झलक पाने को उमड़े प्रशंसक

74

उत्तराखंड

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों एक बार फिर फिल्मी गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाषमी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हुए हैं।

अभिनेता की मौजूदगी की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। शूटिंग स्थल पर दिनभर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा और लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए।

इमरान हाशमी इन दिनों मसूरी और आसपास के खूबसूरत स्थलों पर फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं,

वहीं अभिनेता ने भी कई प्रशंसकों का अभिवादन कर उनका उत्साह बढ़ाया।
दरअसल, उत्तराखंड सरकार लंबे समय से राज्य को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

इसी उद्देश्य से सरकार ने फिल्म नीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव और रियायतें दी हैं। शूटिंग की अनुमति की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, विभिन्न विभागों से मिलने वाली अनुमतियों को आसान किया गया है तथा फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं।

सरकार की नई फिल्म नीति का ही असर है कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में फिल्मों, वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

देहरादून, मसूरी, नैनीताल, टिहरी, औली और चमोली जैसे क्षेत्र फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन बनते जा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...