Home उत्तराखंड महाविद्यालय नारायण नगर में आयोजित हुआ उद्यमिता पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया
उत्तराखंडशिक्षा

महाविद्यालय नारायण नगर में आयोजित हुआ उद्यमिता पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया

45

पिथौरागढ़ – नारायण नगर महाविद्यालय में आयोजित हुआ उद्यमिता पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रेमलता कुमारी, डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. रजत शर्मा, डॉ. जयेन्द्र विक्रम सिंह तथा डॉ. पंकज भट्ट द्वारा माँ सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर उद्यमिता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के इतिहास विभाग की प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता पंत ने स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसरों, जैसे मत्स्य पालन और मधुमक्खी पालन, के बारे में जानकारी दी तथा छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी टीका सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगामी बूट कैंप, उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) तथा मेगा स्टार्टअप समिट के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने विगत वर्षों में आयोजित उद्यमिता संबंधी कार्यक्रमों का विवरण भी साझा किया।

इस अवसर पर भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद से आये उद्यमिता विशेषज्ञ एवं अतिथि वक्ता डॉ. रजत शर्मा ने विद्यार्थियों को उद्यमिता की अवधारणा और उसके विभिन्न आयामों से अवगत कराया। उन्होंने नवाचार के प्रकार, उत्तराखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम के अंतर्गत समस्याओं की पहचान, नए विचारों का सृजन, अवसरों की पहचान, नई संभावनाओं का परीक्षण, रचनात्मक सोच को अपनाने तथा बिजनेस आइडियाज विचारों को बाजार में उतारने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


उन्होंने स्टार्टअप और सामान्य व्यवसाय के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए विद्यार्थियों को इनकी विशेषताओं से अवगत कराया। साथ ही, व्यवसाय के लिए पूंजी जुटाने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं—जैसे प्रशिक्षण, वेंचर डेवलपमेंट, सपोर्ट, मेंटरशिप, हैंड होल्डिंग तथा वित्तीय सहायता—के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।


उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. जयेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं की उद्यमिता पर आधारित परीक्षा संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि इसी परीक्षा के आधार पर आगे आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बूट कैंप के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.सारिका वर्मा द्वारा किया गया|कार्यक्रम के दौरान डॉ. पंकज भट्ट, डॉ नरेंद्र सिंह धारियाल, डॉ सुधीर कुमार तिवारी, डॉ शिखर पांडेय, डॉ रश्मि टम्टा, डॉ मनोज कुमार , डॉ विवेक आर्या, डॉ अनुल हुदा, डॉ मुकेश पाण्डेय, डॉ. उमा दिगारी आदि उपस्थित रहे|

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...