Home उत्तराखंड महाविद्याल नारायणनगर में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
उत्तराखंडशिक्षा

महाविद्याल नारायणनगर में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

55

पिथौरागढ़

अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
नारायण नगर, 10 अप्रैल 2026
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. सारिका वर्मा द्वारा किया गया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
👉 पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – प्रिया
द्वितीय स्थान – संजीवनी
तृतीय स्थान – निशा

👉 भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – योगेंद्र प्रसाद
द्वितीय स्थान –रिया मेहता,
तृतीय स्थान – निशा,

👉 निबंध प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – दिव्या मेहता
द्वितीय स्थान – निशा
तृतीय स्थान – प्रीति मेहता

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने विचारों, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल से सभी को प्रभावित किया।

निर्णायक मंडल में डॉ नरेंद्र सिंह धारियाल,डॉ रश्मि टम्टा,डॉ दिनेश कोहली,डॉ अनुल हुदा, डॉ विवेक आर्या,डॉ मनोज कुमार, डॉ रवींद्र कुमार तथा उमा दीगारी रही।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रेमलता पंत,डॉ पंकज भट्ट, डॉ टीका सिंह, डॉ मनीष, डॉ मुकेश पांडे तथा समस्त कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहा

समापन अवसर पर डॉ. सारिका वर्मा ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रोफेसरों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता में उनके योगदान को सराहा।

यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का माध्यम बना, बल्कि उनके आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को भी नई दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...