Home उत्तराखंड मुनस्यारी के रालम क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
उत्तराखंड

मुनस्यारी के रालम क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

21

मुनस्यारी के रालम क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

मुनस्यारी, पिथौरागढ़।
आज तहसील मुख्यालय मुनस्यारी में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री विक्रम दानू के नेतृत्व में क्षेत्र की दो अत्यंत महत्वपूर्ण जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी मुनस्यारी के माध्यम से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि माइग्रेशन गांव रालम में इन दिनों बड़ी संख्या में लोग पेचिश, बुखार, जुकाम एवं वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग की गई कि तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं आवश्यक दवाइयों के साथ रालम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि समय रहते लोगों को राहत मिल सके।

ज्ञापन में दूसरी प्रमुख मांग लीलम से पातों, रालम एवं बुई गांवों को जोड़ने वाले मोटर पुल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की उठाई गई। बताया गया कि पुल निर्माण कार्य शुरू हुए लगभग चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। पुल के एक ओर का एबटमेंट (Abutment) बनकर तैयार है, जबकि शेष कार्य लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है।

पुल निर्माण अधूरा होने के कारण पातों रालम, बुई एवं आसपास के ग्रामीणों को आज भी कठिन परिस्थितियों में आवागमन करना पड़ रहा है। बीमार एवं गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है, जबकि खाद्यान्न, निर्माण सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। बरसात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों की जान-माल का खतरा भी बढ़ जाता है।

विक्रम दानू ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के ग्रामीण वर्षों से इन मूलभूत समस्याओं का समाधान मांग रहे हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से दोनों मांगों पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को राहत प्रदान करने की मांग की।


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही स्वास्थ्य टीम रालम भेजने तथा मोटर पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कर पूरा करने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों को साथ लेकर तहसील मुख्यालय मुनस्यारी एवं जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सरपंच बहादुर बकरी, दीपक बकरी, हरीश सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...