Home उत्तराखंड मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष – जमकर हुई फायरिंग और किया गया पथराव – सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
उत्तराखंड

मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष – जमकर हुई फायरिंग और किया गया पथराव – सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

53

रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के बीच छतों से एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया है। इतना ही नहीं एक पक्ष के द्वारा छत से ही फायरिंग भी की गई है।

छत से हो रहे पथराव और फायरिंग का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से घटना में शामिल अवैध हथियार भी बरामद कर लिए गए है।


बता दे की रविवार की शाम मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष अपने-अपने घरों की छत पर चढ़ गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे। तभी एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई है।

दोनों पक्षों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में दो लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया है।

छतों से हो रहे पथराव का एक पड़ोसी के द्वारा वीडियो भी बनाया गया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर छत से पथराव करते हुए नजर आ रहे है। इसके साथ ही एक पक्ष के द्वारा छत से फायरिंग भी की जा रही है।

अवैध हथियार से फायरिंग करता हुआ एक व्यक्ति वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...