Home उत्तराखंड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को पूर्व सैनिक संगठन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को पूर्व सैनिक संगठन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

60

पिथौरागढ़

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आज एक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रख पुण्य आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

पूर्व सैनिक संगठन ने मेजर जनरल खंडूरी जी के निधन को सैन्य जगत, उत्तराखंड एवं पूरे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि सेना में उनका कार्यकाल अत्यंत अनुशासित, प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण रहा। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की मिसाल कायम की, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

संगठन ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी केवल एक सैनिक अधिकारी नहीं, बल्कि एक आदर्श व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सैन्य जीवन के अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भी उतारा।
उनके कार्यकाल में जनपद पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को बढ़ाया गया, जो उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सैनिक समाज के प्रति संवेदनशील सोच को दर्शाता है। वह भली-भांति जानते थे कि अनुशासन और समर्पण के माध्यम से समाज और प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है, और उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए इसी सोच को उत्तराखंड की कार्यसंस्कृति में स्थापित करने का प्रयास किया।

पूर्व सैनिक संगठन ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी का व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उनका सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की भावना तथा जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें एक आदर्श जननायक के रूप में स्थापित करता है।

श्रद्धांजलि सभा में संगठन के उपाध्यक्ष रमेश सिंह मेहर, नवीन गुरुरानी, ललित सिंह, दयाल सिंह, उमेश फुलेरा, देवेंद्र दीगारी, उमेश तिवारी, हरीश सिंह सहित दर्जनों पूर्व सैनिक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...