Home उत्तराखंड यहाँ दिनदहाड़े घोड़े को खींच ले गया विशालकाय बाघ
उत्तराखंड

यहाँ दिनदहाड़े घोड़े को खींच ले गया विशालकाय बाघ

135

उत्तराखंड

रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय टाइगर आबादी से सटे हाईवे इलाके में दिनदहाड़े एक घोड़े को अपना निवाला बनाकर जंगल की ओर खींच ले गया,

यह पूरी घटना दोपहर करीब 1:30 बजे झूला पुल चौराहे के समीप पूर्व में बनाए गए गर्जिया पर्यटन जोन के गेट के पास नेशनल हाईवे 309 की बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।


बताया जा रहा है कि बाघ ने आबादी के बेहद करीब घोड़े पर हमला किया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया, इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की तेज आवाजें भी सुनाई दे रही थीं,दिन के उजाले में आबादी के नजदीक बाघ की इस तरह मौजूदगी ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की चिंता बढ़ा दी है।

जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वह झूला पुल चौराहे के समीप होने के साथ ही आबादी से बिल्कुल सटा हुआ क्षेत्र है, यहां दिन के समय भी बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं और स्थानीय लोग झूला पुल की तरफ आते-जाते रहते हैं,

ऐसे में बाघ की मौजूदगी लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर गश्त बढ़ा दी है,रामनगर वन प्रभाग के रेंज अधिकारी कृष्णा सिंह मेहरा ने बताया कि विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है

और बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने लोगों से जंगल और उसके आसपास के क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।
वन विभाग ने विशेष रूप से लोगों को झूला पुल की तरफ जाने से बचने की सलाह दी है,

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...