Home उत्तराखंड यहाँ पुलिस ने हुड़दंग करने पर कुल 124 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई
उत्तराखंडसमाज

यहाँ पुलिस ने हुड़दंग करने पर कुल 124 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई

108

पिथौरागढ़ – सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध *पुलिस अधीक्षक रेखा यादव* के निर्देशन में एवं *पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के0एस0 रावत* के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में—
• *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी* के नेतृत्व में *उ0नि0 हीरा सिंह डांगी* मय पुलिस टीमों द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाकर स्वयं एवं अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालक विपिन चन्द्र जोशी निवासी न्वाल अस्कोट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उनके वाहन को सीज किया गया।
• *प्रभारी थाना बेरीनाग हरीश सिंह* के नेतृत्व में *हे0का0 गिरीश चन्द्र* द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में शांति भंग करने वाले गौरव सिंह निवासी गणाई गंगोली, बेरीनाग को बीएनएसएस की धारा 172 में गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 124 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...