Home उत्तराखंड यहाँ लाखों रुपए के 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद आरोपी बाइक छोड़कर फरार
उत्तराखंड

यहाँ लाखों रुपए के 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद आरोपी बाइक छोड़कर फरार

91

उत्तराखंड – मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा निर्गत निर्देशों के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा राज्य में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है


कल देर शाम को एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा थाना मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में कार्रवाई करते हुए लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किये गये। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जबकि आरोपी पुलिस को आता देख मौके से फरार हो गये।


इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जांच के दौरान फरार अभियुक्तों में से एक की पहचान फारुख पुत्र महमूद निवासी बहादराबाद, हरिद्वार एवं उसके एक साथी के रूप में हुई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। STF/ANTF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जानकारी भी जुटायी जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...