Home उत्तराखंड राजनीति विभाग की पहल से महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
उत्तराखंडशिक्षा

राजनीति विभाग की पहल से महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

88

पिथौरागढ़
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में दिनांक 9 अप्रैल 2026 को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रमेश नाथ (कोषाधिकारी, कोषागार अस्कोट) एवं विवेक जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. दिनेश कोहली द्वारा किया गया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानसी पाल, द्वितीय स्थान मानसी तथा तृतीय स्थान भावना ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुजल, द्वितीय स्थान मानसी पाल एवं तृतीय स्थान जीवानंद उपाध्याय रहे।

वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम, बबीता ने द्वितीय तथा प्रीति मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्राचार्य एवं मुख्य अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिनेश कोहली ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...