पिथौरागढ़ में आज आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के उपलक्ष्य में बीते दिवस हिंदू समाज के नेतृत्व में एक भव्य एवं विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली में सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और इसे सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
रैली के दौरान हिन्दू सनातन संस्कृति के प्रति आस्था और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। सनातन संस्कृति को मानने वाले सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।
यह रैली न केवल आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए जनजागरण का माध्यम बनी, बल्कि समाज में भाईचारे, संगठन और सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करने का कार्य किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया. कवींद्र शाह ठुलघरिया














Leave a comment