Home उत्तराखंड वाइब्रेंट विलेज नयी बस्ती, छार्छुम (पिथौरागढ़) में सात दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण सम्पन्न
उत्तराखंडसमाज

वाइब्रेंट विलेज नयी बस्ती, छार्छुम (पिथौरागढ़) में सात दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण सम्पन्न

102

पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत वाइब्रेंट विलेज नयी बस्ती, छार्छुम, जनपद पिथौरागढ़ में सात दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आराध्या रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी पिथोरागढ़ तथा सशस्त्र सीमा बल 11वीं वाहिनी (11 BN) डीडीहाट, पिथौरागढ़ के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए उन्हें आधुनिक तकनीकी कौशल से सुसज्जित करना था।

समापन अवसर पर आयोजित गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 11वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट के सहायक कमांडेंट दीपक सपकले , आराध्या सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सशस्त्र सीमा बल के अधीनस्थ अधिकारी, कार्मिक एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सहायक कमांडेंट दीपक सपकले ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा केवल एक अतिरिक्त योग्यता नहीं, बल्कि अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल इंडिया की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर का मूल परिचय, टाइपिंग, इंटरनेट उपयोग, एमएस वर्ड तथा अन्य आवश्यक अनुप्रयोगों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनके आत्मविश्वास एवं तकनीकी समझ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।


संस्था के अध्यक्ष आनंद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का लक्ष्य सीमांत क्षेत्रों में निशुल्क तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है,

जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुख अवसर प्राप्त हो सकें और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी एवं जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा कार्यक्रम राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक समर्पण की भावना के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...