Home अपराध शर्मनाक -खटीमा के चकरपुर जीबी पंत इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक पर छात्रा से शारीरिक शोषण का लगा आरोप
अपराधउत्तराखंड

शर्मनाक -खटीमा के चकरपुर जीबी पंत इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक पर छात्रा से शारीरिक शोषण का लगा आरोप

80

उत्तराखंड –
खटीमा के चकरपुर स्थित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में व्यायाम शिक्षक के रूप में कार्यरत सुखविंदर सिंह पर छात्रा के साथ शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। उक्त मामले की जानकारी सामने आने के बाद बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

स्कूल में आरोपी शिक्षक के प्रति आक्रोश बढ़ता देखकर चकरपुर चौकी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अपनी कस्टडी में ले लिया, इसके साथ ही खटीमा के खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाह को भी उक्त मामले में मौके पर बजरंग दल एवं ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा,वही बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष क्षितिज अरोड़ा ने बताया कि जीबी पंत इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक द्वारा स्थानीय एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया है,उसके परिजनों की शिकायत पर उक्त मामला सामने आया है,फिलहाल विभागीय कार्यवाही के तहत उसका निलंबन हो गया है


,आगे की कार्यवाही पुलिस विभाग करेगा,जबकि इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पंचदेव सिंह ने बताया कि एक दिन पहले चकरपुर चौकी पुलिस द्वारा एक सिपाही कॉलेज आए थे जिन्होंने उक्त शिक्षक को बुलाकर पूछताछ की थी ,वहीं आज सुबह जब स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग पहुंचे तो उक्त मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी खटीमा भानु प्रताप कुशवाह को दी गई,उन्होंने स्कूल पहुंच आरोपी शिक्षक से उक्त मामले में पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसके छात्रा से संबंध रहे जिस पर तुरंत आरोपी शिक्षक सुखविंदर सिंह के निलंबन की कार्यवाही की गई।प्रिंसिपल ने उक्त घटना पर खेद व्यक्त करते हुए स्थानीय जनता से माफी मांगी कि वह स्कूल के सम्मान की रक्षा नहीं कर पाए जिससे आज वह बेहद व्यथित है।जबकि पुलिस चौकी इंचार्ज चकरपुर द्वारा आरोपी शिक्षक को कस्टडी में लेने की बात कहते हुए तहरीर आने पर वैधानिक कार्यवाही की बात कही है।उक्त मामले में स्थानीय विधायक द्वारा स्कूल पर इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समय रहते एक्शन ना लेने की शिकायत जब जिले के शिक्षा अधिकारी से की गई तो खंड शिक्षा अधिकारी को भी उक्त मामले में समय रहते कार्यवाही ना किए जाने पर जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।फिलहाल उक्त मामले से शिक्षक पेशे को तार तार करने वाले आरोपी शिक्षक पर स्थानीय लोगों का भारी आक्रोश है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...