पिथौरागढ़। सीमांत जनपद के लिए गर्व का विषय है कि रोहित ओझा को भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखण्ड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर सीमांत क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखण्ड में समर्थकों और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रोहित ओझा का राजनीतिक और संगठनात्मक सफर छात्र जीवन से ही अनुकरणीय रहा है। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में नगर स्तर से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तरांचल प्रान्त के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं, जहाँ उनकी संगठन क्षमता, अनुशासन और युवाओं से जुड़ने की कार्यशैली को व्यापक सराहना मिली।
ABVP में उत्कृष्ट कार्य के बाद उनकी निष्ठा, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें सक्रिय राजनीति में प्रवेश का अवसर मिला और भारतीय जनता युवा मोर्चा में पहले प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस भूमिका में भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक बिशन सिंह चुफाल ,दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पन्त, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पन्त, वीरेंद्र वल्दिया,गुड्डू धामी ब्लॉक प्रमुख , नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर रोहित ओझा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
रोहित ओझा की इस नियुक्ति से सीमांत क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और विश्वास का संचार हुआ है।














Leave a comment