Home उत्तराखंड सोनम वांगचुक के 20 दिनों से जारी भूख हड़ताल के समर्थन में बुधवार को जाजरदेवल में युवाओं ने एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया
उत्तराखंड

सोनम वांगचुक के 20 दिनों से जारी भूख हड़ताल के समर्थन में बुधवार को जाजरदेवल में युवाओं ने एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया

31

पिथौरागढ़।
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच तथा जंतर-मंतर पर वैज्ञानिक एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के 20 दिनों से जारी भूख हड़ताल के समर्थन में बुधवार को जाजरदेवल में युवाओं ने एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया।
जाजरदेवल पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने केंद्र सरकार से नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। युवाओं का कहना था कि यह देश के करोड़ों छात्रों और उनके भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है, इसलिए अब देश का युवा पीछे हटने वाला नहीं है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मोहित जोशी ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और देशभर के युवा भी विभिन्न स्थानों पर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
मोहित जोशी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में लोगों के साथ व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
उपवास कार्यक्रम में शाहिल कुमार, सुनील भट्ट, व्यापार संघ जाजरदेवल के अध्यक्ष पीताम्बर चिलकोटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्मल लोहिया, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज लोहिया, पूर्व ग्राम प्रधान सातशिलिंग नरेंद्र खड़ायत, शंकर खड़ायत, अमन घोटा, रविन्द्र भंडारी, त्रिलोक भंडारी, अमित सामंत, अनिल खड़ायत सहित अनेक लोगों ने उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...