Home अपराध सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाकर दुष्कर्म अब वीडियो वायरल की धमकी
अपराधउत्तराखंड

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाकर दुष्कर्म अब वीडियो वायरल की धमकी

527

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी क्षेत्र में सोशल मिडिया के माध्यम से एक युवक से दोस्ती व प्यार करना एक युवती को महंगा पद गया है,

आरोपित युवक ने युवती को हल्द्वानी के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म कर दिया है,

जिसकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

यहाँ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ही ससुर और एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है,

गुरुवार को मुखानी थाने पहुंची एक युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी बात उत्तरप्रदेश निवासी अंकित नाम के युवक से हुई।

जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। आरोप है कि युवक कुछ दिन पहले उससे मिलने के लिए हल्द्वानी पहुंच गया।

यहां एक होटल में ले जाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जिसके बाद युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली, जिसके बाद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

वहीं कोतवाली क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि वह पांच जुलाई को वह अपने घर सोनकर फार्म, बरेली रोड में थी।

उसी दौरान उसका ससुर अपने एक साथी के संग घर में घुस आया

उसने ससुर को घर से बाहर जाने को कहा, लेकिन दोनों घर के अंदर बैठ गए। महिला ने घर से बाहर दौड़ लगाई और गली में पहुंच गई।

आरोप है कि ससुर और उसका साथी पीछा करने लगे। इसी बीच ससुर ने धक्का देकर खेत में गिराया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वह किसी तरह से बचकर निकली और पुलिस के पास पहुंची।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...