Home उत्तराखंड स्कूल से लौट रहे दो छात्र की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम
उत्तराखंडसमाज

स्कूल से लौट रहे दो छात्र की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम

366

उत्तराखंड राज्य के टिहरी जनपद के घनसाली के पास आज उस समय बड़ा हादसा हो गया,

जब स्कूल से लौट रहे दो छात्र की पेड़ की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई,

उक्त हादसा टिहरी जिले के घनसाली तहसील क्षेत्र में घटित हुई है,

आज दोपहर में दोनों छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पेड़ गिर गया और उसकी चपेट में दोनों छात्र आ गए।

इसलिए दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों स्कूल से घर पैदल ही लौट रहे थे।

तभी तेज बारिश और तूफान आने से पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से दोनों छात्रों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि 10वीं क्लास से पढ़ने वाले 16 साल का आरभ बिष्ट और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की मानसी जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ते थे

स्कूल से लौट रहे अन्य छात्रों ने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आनन फानन में रेस्क्यू चलाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम भी पहुंचे। दोनों छात्रों को पेड़ के नीचे से निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...