Home अपराध स्मैक सप्लाई करने वाला सरगना विजय सिंह गिरफ्तार – 29 NDPS Act के तहत कार्रवाई
अपराधउत्तराखंड

स्मैक सप्लाई करने वाला सरगना विजय सिंह गिरफ्तार – 29 NDPS Act के तहत कार्रवाई

201

पिथौरागढ़-
दिनांक 28.05.2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा ऐचोली बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को 8.48 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

मामले की विवेचना के दौरान स्मैक सप्लाई से जुड़ा मुख्य सरगना विजय सिंह निवासी महम्मद गंज, सुन्दर नगर, नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर का नाम प्रकाश में आया। उसके विरुद्ध धारा 29 NDPS Act के तहत मुकदमे में धारा वृद्धि की गई।

अभियुक्त की गिरफ्तारी—तेज़ और सटीक कार्रवाई
*एसपी रेखा यादव* द्वारा सरगना की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

*सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी* के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
*एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस सैल की सहायता से अभियुक्त विजय सिंह के ठिकाने का पता लगाया। आज पुलिस टीम ने नानकमत्ता स्थित उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
• उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी, चौकी प्रभारी घाट
• हे0 का0 दिगम्बर खाती
*सर्विलांस टीम*
• हे0 का0 हेम चन्द्र सिंह
• का0 कमल तुलेरा

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...