Home उत्तराखंड हत्या के एक गंभीर मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्त को कठोरतम सजा सुनाई गई
उत्तराखंड

हत्या के एक गंभीर मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्त को कठोरतम सजा सुनाई गई

63

उत्कृष्ट विवेचना व सशक्त पैरवी से न्याय सुनिश्चित, हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व ₹50 हजार अर्थदण्ड*
 
पिथौरागढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। एक व्यक्ति की हत्या के एक गंभीर मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्त को कठोरतम सजा सुनाई गई है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 11 अप्रैल 2022 को कोतवाली बेरीनाग में एक व्यक्ति प्रयाग चन्द्र की हत्या के मामले में प्राप्त तहरीर पर अभियुक्त अर्जुन कुमार निवासी किमतोला, गणाई गंगोली थाना बेरीनाग के विरूद्ध धारा 302/201 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।
        मामले की उत्कृष्ट विवेचना निरीक्षक श्री प्रताप सिंह द्वारा कर आरोप पत्र दिनांक 06 जुलाई 2022 को कोर्ट में प्रस्तुत किया । तथा प्रभावी पैरवी सहायक निदेशक अभियोजन श्री राकेश चन्द के पर्यवेक्षण में जिला शासकीय अधिवक्ता श्री प्रमोद पन्त द्वारा की गई।

*न्यायालय का निर्णय*
सुनवाई उपरांत आज दिनांक 15.07.2026 को विशेष सत्र न्यायाधीश पिथौरागढ़, श्री धनंजय चतुर्वेदी द्वारा उक्त अभियुक्त अर्जुन कुमार *उपरोक्त को दोषसिद्ध पाते हुए—*
· आजीवन कारावास की सजा
· 50 हजार अर्थदण्ड
अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में 06 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...