Home उत्तराखंड होली के पर्व पर भी जारी रहा धरना, 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में 14वें दिन भी डटे रहे पूर्व सैनिक
उत्तराखंडसमाज

होली के पर्व पर भी जारी रहा धरना, 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में 14वें दिन भी डटे रहे पूर्व सैनिक

116

होली के पर्व पर भी जारी रहा धरना, 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में 14वें दिन भी डटे रहे पूर्व सैनिक

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन का धरना आज 14वें दिन भी निरंतर जारी रहा।

जहां एक ओर पूरा देश होली के रंगों में सराबोर है, वहीं पूर्व सैनिकों ने अपने कर्तव्य व्रत को प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष की होली को आंदोलन को समर्पित कर दिया।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि 130 पर्यावरण बटालियन का विस्थापन केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्र के पर्यावरण, भविष्य, रोजगार और पलायन पर सीधा प्रहार है।

यह निर्णय जनपद की खुशियों पर कुठाराघात के समान है। संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक विस्थापन आदेश को वापस नहीं लिया जाता और मांगों पर समुचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा।

पूर्व सैनिकों ने घोषणा की कि वे होली उसी दिन मनाएंगे, जिस दिन इस आदेश को निरस्त किया जाएगा। वही दिन सीमांत के लिए सच्चे अर्थों में उत्सव का दिन होगा।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल पूर्व सैनिकों की नहीं, बल्कि पूरे जनपद के भविष्य की लड़ाई है।

उन्होंने युवाओं, मातृशक्ति, नागरिकों और जनमानस से अपील की कि वे इस गंभीर विषय को समझें और आगे आकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, क्योंकि यह निर्णय भविष्य में जनपद के लिए बड़ा संकट सिद्ध हो सकता है।
आंदोलन को वृहद रूप देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। आगामी दिनों में विभिन्न संगठनों, घटक दलों, बुद्धिजीवी वर्ग एवं सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर होली के पश्चात एक विशाल जनरैली आयोजित करने की रणनीति बनाई गई है।

संगठन ने कहा कि यह आंदोलन अब जनआंदोलन का रूप लेगा और पूरे जनपद से एक प्रचंड स्वर के रूप में उभरेगा।
आज के धरने में 1971 के युद्ध में भाग ले चुके वयोवृद्ध पूर्व सैनिक गिरधर सिंह खनका, प्रहलाद सिंह बोहरा,सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह,सूबेदार रणजीत सिंह,हवलदार गोपाल सिंह बोहरा,सूबेदार मेजर बी एस रावल,नायक श्याम गिरी,नायब सूबेदार महादेव गिरी,नायब सूबेदार बलवंत सिंह देऊपा,कैप्टन महेश चंद शाही,कैप्टन लक्ष्मण सिंह थापा,कैप्टन कमान सिंह,नायब सूबेदार भूपल सिंह महर सहित दर्जनों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। संगठन ने पुनः आम जनमानस से अपने भविष्य, पर्यावरण और सीमांत की अस्मिता की रक्षा के लिए आगे आने का आग्रह किया।
— पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...