Home अपराध 11 साल के मासूम किशोर के साथ मस्जिद में चार आरोपियों ने किया दुष्कर्म
अपराधउत्तराखंड

11 साल के मासूम किशोर के साथ मस्जिद में चार आरोपियों ने किया दुष्कर्म

380

उत्तराखंड राज्य के रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर में स्थित एक मस्जिद में धार्मिक शिक्षा लेने गए 11 साल के एक नाबालिग किशोर के साथ चार आरोपियों ने करीब चार महीने तक दुष्कर्म किया है। यह नाबालिग किशोर मस्जिद में धार्मिक शिक्षा लेने के लिए जाता था।
आरोप है कि एक आरोपी के द्वारा दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दे की गुलाब नगर में स्थित एक मस्जिद में क्षेत्र का एक 11 साल का नाबालिग किशोर धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाता था।

आरोप है की मस्जिद में अंजान देने वाले मुअज्जिन के कमरे में उसकी अनुपस्थिति में चार आरोपी नाबालिग किशोर को कमरे में ले जाते थे और उसके साथ दुष्कर्म करते थे। आरोप यह भी है कि एक आरोपी के द्वारा दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया गया है। किशोर कुछ दिनों से काफी डरा हुआ नजर आ रहा था। साथ ही रात के समय उसे नींद भी नहीं आ रही थी। जिसको देखकर उसके पिता को शक हुआ। जिसके बाद पिता ने पूछताछ की तो नाबालिग किशोर ने पूरा मामला अपने पिता को बता दिया। जिसके बाद पिता के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पूछताछ के लिए दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...