Home उत्तराखंड 50सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन MLA हरीश धामी की धरने को दिया समर्थन
उत्तराखंडसमाज

50सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन MLA हरीश धामी की धरने को दिया समर्थन

65

पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण न होने पर तहसील मुनस्यारी के शास्त्री चौक में जिला पंचायत सदस्य भावना दानू जी के अध्यक्षता में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया

इस दौरान प्रदर्शन करियों का कहना है की जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा

वहीं आज आज मुनस्यारी धरना स्थल पहुंचकर विधायक हरीश धामी ने समर्थन देते हुए कहा कि जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुई तो 1 तारीख को गुंजी में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे 24 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक धरना स्थल पर कोई भी शासन प्रशासन के अधिकारी नहीं पहुंचे हैं,

आज धरना प्रदर्शन का दूसरा दिन भी जारी
धरने को और लोगों ने भी समर्थन दिया
ब्लॉक प्रमुख कविता महर

ग्राम प्रधान हरकोट देवेंद्र वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ,तारा देवी ग्राम प्रधान जोशा, बिना भंडारी ग्राम प्रधान ढनामाणी, देवेंद्र सिंह राना क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रहलाद राम क्षेत्र पंचायत सदस्य सैणराथी,, प्रदीप मेहता प्रधान कीखेत, ललित सिंह प्रधान डोर , लोग बहादुर सिंह यू के डी नेता आदि लोगों ने समर्थन दिया

जिसमे मुनस्यारी क्षेत्र की विभिन्न गंभीर समस्याए—
1- ग्राम सभा बोना के मागा राम जी का दैवीय आपदा में आवसीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया था पर दो साल बीत गया है उन्हे अभी तक मुआवज नही दिया गया है। उन्हे शीध्र मआवजा दिया जाय
2- तहसील मुनस्यारी में स्थाई उपजिलाधिकारी का नियक्त किया जाय ।
3- जौलढुगा से उच्छैती घूरा ढीलम गांव को मोटर मार्ग से जोड़ा जाय
4- लीलम झोंधार से साडपोलू साईभाट गांव को मोटर मार्ग से जोडा जाय
5- बुई से लेंगा तोक को मोटर मार्ग से जोडा जाय
6- धापा से सिन्नर प्यांगती गांव को मोटर मार्ग से जोडा जाय
7- ग्राम सभा बोना के सभी आपदा प्रभावित परिवारो का विस्थापन कर मुआवजा दिया जाय
8 – ग्राम सभा गोल्फा के सभी आपदा प्रभावित परिवारो का विस्थापन कर मुआवजा दिया जाय
9- धापा’ मालुपाती सिन्नर ‘बोना ‘गोल्फा ‘ जैमिघाट’ सुरिंगगाड, झापुली,कुलथम,कैठी बैंड के आपदा प्रभावित परिवारों का विस्थापन नहीं हुई है प्रभावित परिवारो का भी मानक ‘ के अनुसार विस्थापन कर मुआवजा दिया जाय ।
10- गोल्फा में बी०एस०एन०एल टॉवर का निमार्ण कार्य शूरू किया जाय ।
1 1- बोना में बदहाल जियों के टॉवर को ठीक कर नेटवर्क शुचारू किया जाय ।
12- रिंगू एवं ओखली में बदहाल पडी जियों के टॉवर’ को ठीक कर नेटवर्क सचारू किय जाए

13 आपदा प्रभावित बोना गांव बचाव के लिए शीघ्र गांव के नीचे सुरक्षात्मक कार्य किया जाय
14 मदकोट फापा पी०एम०जी०एस०वाई० मोटर मार्ग में मदकोट के धामी गांव तक डामरीकरण कर मोटर मार्ग को ठीक किया जाय।
15 साई पोलू में बदहाल पड़ी जियो के टावर को ठीक कर नेटवर्क सुचारू किया जाय।
16 . ग्रामसभा जोशा के लोड खेत तोक के आपदा प्रभावित परिवारों को दूसरी किस्त धन आवंटन किया जाय ।
17 . ढुनामानी के माणी तोक में टांसफार्म खराब हो गया है , शीघ्र नया टांसफार्म लगाया जाय
18 ग्राम सभा बोना में टांसफार्म खराब हो गया है , शीघ्र नया टांसफार्म लगाया जाय।
19 आपदा प्रभावित झापुली गांव का विस्थापन कर’ मुआवजा दिया जाय।
20 . झापुली मोटर मार्ग में बन्द पड़ी कलमट को खोल कर नाली निर्माण किया जाय।
21 . ग्राम सभा गांधीनगर’ चुवारपानी के छः आपदा विस्थापन परिवारों के वहां पानी और विद्यत लाइन बिछाया जाय।
22- क्वीरि जिमिया में बदहाल पडी जियों के टॉवर को ठीक कर नेटवर्क सुचारू किय जाए
23 मदकोट फापा पी०एम० जी०एस०वाई० मोटर मार्ग निमार्ण कार्य में कटे गरीब किसानों के कृषि योग्य भूमि का मुआवजा दिया जाय ।
24 मदकोट फापा मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त दिवारो का मरम्मत कार्य कर
मोटर मार्ग ठीक किया जाय ।
25 मदकोट जौलढ्गा मोटर मार्गो मे बडे बडे गड्ढों को भर कर मोटर मार्ग टिक किया जाय ।
26 आपदा प्रभावित बोना, गोल्फा, तोमिक गांवो में क्षतिग्रस्त एवं सडे गले विद्युत के खम्भो को नया लगाया जाय ।
27- ग्राम सभा क्वीरि जिमियां के बदहाल पड़ी मोटर मार्ग को ठीक किया जाय ।
28 झापुली से तोमिक PWD बदहाल क्षतिग्रस्त पड़ी मोटर मार्ग को ठीक किया जाय।
29- धापा मालुपाती के आपदा प्रभावित परिवारो को दूसरी किस्त धन आवंटन किया जाय
30-मुनस्यारी डानाधार में बदहाल पडी बी०एस०एन०एल० के टावर ‘ को ठीक कर नेटवर्क सुचारू किय जाय ।
31 मुनस्यारी हरकोट मटेना पी०एम०जी०एस०वाई० मोटर मार्ग में कटे गरिब किसानों का कृषि योग्य भूमि का मुआवजा दिया जाय
32- ग्राम सभा गांधीनगर में प्राथमिक विद्यालय में क्षतिग्रस्त भोजन कक्ष का निर्माण कार्य किया जाय
33- प्राथमिक विद्यालय चुलकोट में क्षतिग्रस्त भोजन कक्ष का मरम्मत निमार्ण कार्य किया जाय ।
34 मदकोट जौलढ़गा फल्याटी PWD मोटर मार्ग निमार्ण कार्य में कटे गरीब
किसानों के कृषि योग्य भूमि का मुआवजा दिया जाय
35 लीलम से पातों को जोड़ने वाली PWD मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
36 मदकोट जौलढूगा फल्याटी मोटर मार्ग में डामरीकरण किया जाए।
37 तीन साल से बंद पड़ी दरकोट लिंक रोड शीघ्र खोला जाए
38 डाना धार से पापड़ी बदहाल पडी मोटर मार्ग को ठीक किया जाए
39 दरकोट से राथी नमजला मोटर मार्ग में डामरीकरण किया जाए
40 धामी कुडा सेला मोटर मार्ग में डामरीकरण कर मोटर मार्ग ठीक किया जाए
41 दरकोट से जल्थ मोटर मार्ग में डामरीकरण किया जाए
42 जोशा सेलेन धार से चुतराईजर तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य में काटे गए गरीब किसानों के कृषि योग्य भूमि का मुआवजा दिया जाए
43 सेबला से पैकुती मोटर मार्ग में डामरीकरण किया जाए
44 झापुली से तोमिक PWD मोटर मार्ग में डामरीकरण किया जाए
45 झापुली से बोना मोटर मार्ग में डामरीकरण किया जाए
46 धापा चिलम धार से क्वीरि जिमिया मोटर मार्ग में डामरीकरण किया जाए
47 तल्ला भदेली से मल्ला भदेली को मोटर मार्ग से जोड़ा जाए
48 मल्ला भदेली में पेजल लाइन निर्माण कार्य शुरू किया जाए
49 डोबरी गाव बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्य किया जाए
50 चौना मोटर मार्ग से मल्ला गोठान दारमा तोक को मोटर मार्ग से जोड़ा जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यहाँ पिजरे में एक और गुलदार कैद राहत की खबर

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल के तमाम क्षेत्रों में इन दिनों वन्यजीव दिखाई...

वारदात —यहाँ अवैध संबंधों के शक में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

पिथौरागढ़ के थाना अस्कोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम द्वालीसेरा में एक दिल दहला...

पिथौरागढ़ धारचूला से आज ‘आदि कैलाश यात्रा 2026’ का शुभारंभ

पिथौरागढ़ धारचूला से आज ‘आदि कैलाश यात्रा 2026’ का शुभारंभ भव्य रूप...