Home उत्तराखंड हल्द्वानी मे अंडर -17 हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जनपद की टीम द्वितीय स्थान पर रही,
उत्तराखंडखेल

हल्द्वानी मे अंडर -17 हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जनपद की टीम द्वितीय स्थान पर रही,

243

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में आयोजित राज्यस्तरीय आमंत्रण अण्डर-17 हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जनपद की टीम द्वितीय स्थान पर रही, वहीं
टीम के जनपद आगमन पर स्पोर्टस स्टेडियम पिथौरागढ़ में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया,

जिला खेल कार्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण अण्डर-17 हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जनपद की टीम दूसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में पहला मैच पिथौरागढ़ व देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें पिथौरागढ़ की टीम 02-01 से विजेता रही।

वहीं क्वाटर फाईनल में पिथौरागढ़ का मुकाबला हल्द्वानी से हुआ। मैच के दौरान दोनों टीमें बराबरी पर रही। मैच का निर्णय पेनाल्टी स्ट्रोक के माध्यम से हुआ।

जिसमें पिथौरागढ़ की टीम ने अपना दबदबा बनाकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया।

सेमीफाईनल में पिथौरागढ़ का मुकाबला पौड़ी से हुआ।

जिसमें पिथौरागढ़ के कवीन्द्र ने 02, सौरभ टम्टा ने 02 एवं कृष्ण कुमार ने 01 गोल कर टीम को फाईनल में प्रवेश करवाया।
वहीं फाईनल मुकाबला पिथौरागढ़ व हरिद्वार में मध्य खेल गया। जिसमें पिथौरागढ़ की टीम 02-01 से पराजित होकर प्रतियोगिता में उपविजेता बनी।

इधर जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट व जनपद के खेल प्रेमियों ने उपविजेता टीम के जनपद आगमन पर स्पोटर््स स्टेडियम में स्वागत किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा इस तरह की जीत से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है तथा भविष्य में खेलों में जीत की प्रेरणा मिलती है। आपको बता दें की हॉकी टीम के समस्त खिलाड़ी जनपद में लीलावती जोशी व निखिलेश भण्डारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के हॉकी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर भूपाल सिंह चूफाल, चन्द्रमोहन सिंह बिष्ट, हेमन्त खोलिया, अशोक ठकुराठी, दिनेश वल्दिया, उमेश महर, पंकज मेहता, चिरंजीवी पाण्डे, गौरव पंत, कै0 देवी चंद, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, निखिल महर, सुनीता मेहता, मुकुल पाठक, चन्द्र सिंह धामी, यतीश ओझा, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जोशी, पंकज भट्ट आदि जनपद के समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त कर हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी गयी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...