पिथौरागढ़ जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में एक बैठक जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत 2025 की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।
उक्त बैठक में जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को सफल एवं निष्पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से संपादन हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर का सोमवार को प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में मुख्य कृषि अधिकारी प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण अमरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार संबंधित नोडल, आरओ, एआरओ नामांकन पत्रों की प्राप्ति से लेकर नामांकन पत्रों की जांच, नामांकन पत्र की वापसी, निर्वाचन प्रतीक आवंटन, मतदान एवं मतगणना की समाप्ति तक सभी कार्यों को गंभीरता से ले।
वहीं लड़ने वाले समस्त प्रत्याशियों के अभिलेखों की बारकी से अध्ययन करने की जरूरत होगी














Leave a comment