Home उत्तराखंड कोमल मेहता को भाजपा ने बनाया डीडीहाट विधानसभा का प्रभारी
उत्तराखंड

कोमल मेहता को भाजपा ने बनाया डीडीहाट विधानसभा का प्रभारी

16

अनुभव और संगठनात्मक कार्यशैली को देखते हुए मिली जिम्मेदारी, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

पिथौरागढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कोमल मेहता को डीडीहाट विधानसभा का विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्री राम माधव, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कोमल मेहता के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण, कर्मठता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके अनुभव का लाभ डीडीहाट विधानसभा में संगठन को मिलेगा और पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति मिलेगी।

गौरतलब है कि कोमल मेहता पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तथा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने पिथौरागढ़ में आयोजित किया उद्यमी सम्मेलन

** *पिथौरागढ़, 30 अक्टूबर 2026।* उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा...

205 नाली भांग की अवैध खेती हुई नष्ट

पिथौरागढ़ *नशे के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त रुख, तस्करी और अवैध गतिविधियों...

दुःखद खबर – चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा में छह लोगों के दर्दनाक मौत हो गई

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा अपडेट चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा में छह लोगों के...

पुलिस ने 448.5 ग्राम अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के चकराता (में पुलिस ने 448.5 ग्राम अवैध चरस के...