Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने पिथौरागढ़ में आयोजित किया उद्यमी सम्मेलन
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने पिथौरागढ़ में आयोजित किया उद्यमी सम्मेलन

5

**

*पिथौरागढ़, 30 अक्टूबर 2026।* उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा CLOUD 9, पिथौरागढ़ में व्यवसाय सम्मेलन (SME Meet) का आयोजन किया गया। बैंक के अध्यक्ष श्री हरि हर पटनायक की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित सम्मेलन में पिथौरागढ़, सिमलगैर, जीआईसी रोड, कुमौड़ एवं ऐंचोली शाखाओं से जुड़े उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।

दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष महोदय ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप बैंकिंग सहयोग एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में बैंक की भूमिका पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष श्री हरि हर पटनायक ने कहा कि पिथौरागढ़ में व्यवसाय की संभावनाओं को देखते हुए उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक उद्यमियों को आवश्यक वित्तीय सहयोग प्रदान कर स्थानीय व्यवसाय, रोजगार एवं क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन में परिवहन, खुदरा व्यापार, विनिर्माण, होटल एवं सेवा क्षेत्र में ऋण और व्यवसाय विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संदीप कुकरेती ने बेहतर ग्राहक सेवा एवं उद्यमियों के साथ निरंतर संवाद पर बल दिया। शाखा प्रबन्धक सिमलगैर श्री अमित काला ने बैंक की ऋण योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया तथा CPC प्रमुख श्री कपिल पुण्डीर ने ऋण प्रक्रियाओं एवं आवश्यक औपचारिकताओं पर मार्गदर्शन दिया।

सम्मेलन में शहर के प्रमुख व्यवसायियों में श्री मनोज पुनेरा, श्री विजय सिंह अधिकारी, श्री ललित मोहन पाटनी, श्री होशियार सिंह भंडारी, श्री भूपेन्द्र सिंह कुँवर, श्री कुंदल नगरकोटी, श्रीमती मीना कुँवर एवं श्रीमती रेनु बोरा सहित अन्य उद्यमी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबन्धक पिथौरागढ़ श्री आशीष मैठानी ने किया तथा क्षेत्रीय कार्यालय के व्यवसाय प्रमुख श्री मनोज पंत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बैंक अधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के शाखा प्रबंधक भी उपस्थित रहे।
—

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

205 नाली भांग की अवैध खेती हुई नष्ट

पिथौरागढ़ *नशे के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त रुख, तस्करी और अवैध गतिविधियों...

दुःखद खबर – चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा में छह लोगों के दर्दनाक मौत हो गई

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा अपडेट चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा में छह लोगों के...

पुलिस ने 448.5 ग्राम अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के चकराता (में पुलिस ने 448.5 ग्राम अवैध चरस के...

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

पिथौरागढ़ * *राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाटकालिका मंदिर...