Home अपराध युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर दुष्कर्म अब आपत्ति जनक फोटो वीडियो वायरल
अपराधउत्तराखंड

युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर दुष्कर्म अब आपत्ति जनक फोटो वीडियो वायरल

240

उत्तराखंड राज्य के जनपद नैनीताल मे दिल्ली निवासी युवक पर नैनीताल निवासी एक युवती ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने और उसके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि कोतवाली में दी तहरीर में युवती ने बताया कि कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई।

इसके कुछ महीने बाद युवक उससे मिलने नैनीताल पहुंचा और एक होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने उसे दिल्ली बुलाया और बहला फुसला कर फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि युवक ने पीड़िता की सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई और अश्लील फोटो पोस्ट कर उसे बदनाम कर दिया।

इधर तहरीर के आधार पर दिल्ली निवासी आरोपी श्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जाँच जारी है,

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...