Home उत्तराखंड अमर बलिदानियों को नमन कर धूमधाम से मनाया गया 19 कुमाऊं रेजिमेंट का 47वा स्थापना दिवस
उत्तराखंडसमाज

अमर बलिदानियों को नमन कर धूमधाम से मनाया गया 19 कुमाऊं रेजिमेंट का 47वा स्थापना दिवस

853

पिथौरागढ़ आज 1 जुलाई को 19 कुमाऊं रेजीमेंट का 47वां स्थापना दिवस जनपद पिथौरागढ़ पर 19 कुमाऊं के पूर्व सैनिकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान सर्वप्रथम कल स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद के बलिदानी परिवारों के साथ 19 कुमाऊ के पूर्व सैनिकों द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया,

जिस पर 19 कुमाऊं पर 1984 के मेघदूत ऑपरेशन पर शहादत देने वाले सिपाही भीम सिंह की वीरांगना कमला भंडारी तथा किसी अन्य के प्राण बचाते हुए अपने को बलिदान कर जीवन रक्षा पदक प्राप्त करने वाले शहीद हवलदार पूरन राम की वीरांगना चंद्रा देवी को सम्मानित किया गया।

वहीं आज प्रातः कार्यक्रम की शुरुआत 19 कुमाऊं के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन तथा पुष्प चक्र अर्पित करते हुए किया गया ।

जिसमे सर्वप्रथम कैप्टन रामी चंद तथा सु में गणेश सिंह द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया ।

इस दौरान सभी 19 कुमाऊं के पूर्व सैनिकों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित करते हुए कहा गया कि आज जो ऐसी शहादत हमारे इन जवानों ने देश के लिए प्रदान की, उसी का गौरव है कि आज 19 कुमाऊं रेजीमेंट देश की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं मे से एक है।

तत्पश्चात सूबेदार मेजर प्रहलाद सिंह द्वारा 19 कुमाऊं के गौरव मय इतिहास को सबके समक्ष रखा गया।
कार्यक्रम पर आए हुए सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत कैप्टन नवीन गिरी, पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह द्वारा किया गया।


हम छू कुमइया हमरो कुमाऊं, आदि गीत के साथ सभी पूर्व सैनिकों द्वारा यूनिट के गौरव को याद करते हुए स्थापना दिवस को यादगार तौर से झूमते नाचते मनाया गया ।
यह पल हर किसी के लिए एक यादगार पल साबित हुए। सभी पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी सेवा काल के अनुभव को साझा किया गया तथा जनपद पर 19 कुमाऊं परिवार के तौर पर हर एक पूर्व सैनिक के सुख-दुख पर सहयोग करने की बात को भी कहा गया।

बताते चले कि 19 कुमाऊं रेजीमेंट* देश के सर्वश्रेष्ठ रेजिमेंट मैं से एक है जिसे अपने 45 वर्ष के कार्यकाल पर *सेनाअध्यक्ष द्वारा तीन बार प्रशस्तिपत्र ,दो बार उत्तरी कमान द्वारा प्रशंसा पत्र के साथ साथ विदेश सेवा का गौरव प्राप्त है।* भारतीय सेना में इस प्रकार के सम्मान से सुशोभित होना 19 कुमाऊं रेजीमेंट को सेना पर सर्वोच्च बटालियन के रूप में खुद प्रदर्शित करता है।

आज इस कार्यक्रम पर सूबेदार दान सिंह, सूबेदार रमेश चंद्र, सूबेदार खड़क सिंह, सूबेदार उमेद सिंह, सूबेदार गणेश पांडे, सूबेदार मेजर उमेद चंद, सूबेदार धरम सिंह, पूर्व सैनिक भगवान सिंह, ललित, रविंद्र, गोपाल सिंह, पुष्टि बल्लभ, जीवन चंद्र आदि सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...