Home उत्तराखंड खेल विभाग, पिथौरागढ़ में तैनात बास्केटबाॅल कोच सतीश कुमार के स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गयी
उत्तराखंडखेल

खेल विभाग, पिथौरागढ़ में तैनात बास्केटबाॅल कोच सतीश कुमार के स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गयी

216

खेल विभाग, पिथौरागढ़ में तैनात सतीश कुमार का स्थानान्तरण जनपद नैनीताल हेतु हो गया है, वे अब मानसखण्ड खेल परिसर इन्दिरा गाॅधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार, हल्द्वानी में खिलाड़ियों को बास्केटबाॅल का प्रशिक्षण देगें। उनके द्वारा जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़ में बास्केटबाॅल प्रशिक्षक के रूप में दिनाॅंक 23 दिसम्बर, 2019 से सेवा शुरू की गयी थी,

जनपद में साढ़े पांच साल तक इनका कार्यकाल संतोषजनक रहा। इनके कार्यकाल के दौरान स्टेडियम में रू0 17.80 लाख की लाखत से नया बास्केटबाॅल कोर्ट का निर्माण हुआ तथा बास्केटबाल में तकनीकि खेल प्रशिक्षण के साथ आधुनिक खेल उपकरण खिलाड़ियों को प्रशिक्षण हेतु प्राप्त हुए। प्रत्येक वर्ष जिला स्तर की बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के साथ ही वर्ष 2023 में राज्य स्तर की बालक एवं बालिका दोनों प्रतियोगिताओं का एक साथ भव्य रूप से आयोजन किया,

जिसमें बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम फाइनल में उप विजेता रही।
वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट द्वारा जानकारी दी गयी कि सतीश कुमार के कार्यकाल में बास्केटबाॅल खेल में कई खिलाड़ी तैयार हुए परिणामस्वरूप इनके द्वारा प्रशिक्षित कई बालिका खिलाड़ियों जिसमें बबीता रौतेला, ललिता लोहनी, गरिमा वल्दिया, तनिशा कोहली ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया तथा कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद की टीम विजेता रही। इनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ी उदीयमान एवं प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित हो रहे है। उनके द्वारा सतीश कुमार को नयी तैनाती स्थल हेतु शुभकामनाऐं एवं बधाई दी।
.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...