Home अपराध कॉलेज करने के दौरान प्रेम प्रसंग के बिच छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म दूध मुही को सड़क पर छोड़ पुलिस को किया गुमराह
अपराधउत्तराखंड

कॉलेज करने के दौरान प्रेम प्रसंग के बिच छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म दूध मुही को सड़क पर छोड़ पुलिस को किया गुमराह

398

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते दिनों एक नवजात को सड़क पर छोड़ने वालों तक पुलिस ने आखिरकार पहुंच बना ली है.

पुलिस के अनुसार निजी कॉलेज में पढ़ने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने नवजात को सड़क पर छोड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी थी.

पारिवारिक मजबूरी के चलते दोनों ने ही दो दिन के नवजात को सड़क पर छोड़ दिया था.

जाँच व पुलिस की पूछताछ में दोनों ही नवजात के माता पिता निकले है,

पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों की काउंसलिंग की.

बता दें कि 03 जुलाई की देर रात थाना क्लेमेंटाउन को पंत मार्ग के पीछे वाली रोड पर एक नवजात शिशु के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली थी,

जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था,

इस दौरान एसएसपी ने नवजात शिशु को लावारिस हालत में मिलने के मामले की जांच के आदेश दिए. जिसके तहत थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने टीम के द्वारा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और जानकारी जुटाई.

थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि जांच के दौरान 3 जुलाई की देर रात एक स्कूटी पर एक लड़का और एक लड़की घटनास्थल की ओर आते दिखाई दिए, जो नवजात को सड़क पर छोड़कर जाते हुए दिखाई दिए.

जांच के दौरान नवजात के सम्बन्ध में सूचना देने वाले के नंबर की जांच करने पर पता चला कि कॉलर ने ही रात में नवजात को सड़क किनारे छोड़ने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल किया गया था.

कॉलर की प्रेमिका देहरादून के एक निजी कॉलेज में पढ़ती है और दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इस दौरान युवती गर्भवती हो गई. 2 जुलाई को उसने नवजात बालिका को जन्म दिया. पारिवारिक मजबूरी के कारण युवती और उसके प्रेमी द्वारा ही नवजात को सड़क किनारे छोड़ा था. पुलिस ने युवक युवती के परिजनों को बुलाया गया है.दोनों से विस्तृत पूछताछ कर काउंसलिंग की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाइ जाएगी,

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...