Home उत्तराखंड दुःखद घटना सड़क हादसे में दो की मौत
उत्तराखंडशिक्षा

दुःखद घटना सड़क हादसे में दो की मौत

277

उत्तराखंड राज्य में लगातार सड़क हादसे में लोग अपनी जाम गवा रहे है,

वही आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कीर्तिनगर के पास बागवान शराब के ठेके से करीब 400 मीटर ऋषिकेश की दिशा में हुआ, जहां एक टाटा 407 (वाहन संख्या UK14CA-0219) ने रॉन्ग साइड से आकर सामने से आ रही स्प्लेंडर बाइक (वाहन संख्या PB23AA-9869) को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक सवार दोनों युवक —

मनप्रीत सिंह (28 वर्ष), पुत्र लखवीर सिंह, निवासी ग्राम चरवकला, थाना राजपुरा, जिला पटियाला।
गुरदीप सिंह (22 वर्ष), पुत्र विंदर सिंह, निवासी ग्राम पोला, थाना एवं जिला पटियाला —
हेमकुंड साहिब से दर्शन कर ऋषिकेश लौट रहे थे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों श्रद्धालु टाटा 407 के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। शवों को एम्बुलेंस द्वारा बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर शवदाह गृह भेजा गया है। मृतकों के परिजन एवं परिचित मौके पर मौजूद हैं।

दुर्घटना का कारण ट्रक चालक द्वारा गलत दिशा से वाहन चलाना बताया जा रहा है। ट्रक चालक की पहचान रामकिशोर पुत्र नंदकिशोर, निवासी ग्राम बिद्याणी, थाना यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है, जो ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था।

पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाना लाकर सुरक्षित रखा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...