Home अपराध वारदात -पिथौरागढ़ पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
अपराधउत्तराखंड

वारदात -पिथौरागढ़ पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

1.5k

उत्तराखंड राज्य के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है।

जनपद के झूलाघाट क्षेत्र के कानड़ी गांव में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है।

वारदात मंगलवार देर रात्रि की बताई जा रही है।

मृतका की पहचान नेपाल निवासी 23 वर्षीय कमला चंद के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।

मंगलवार की रात्रि करीब 9 बजे दोनों के बीच कहासुनी के बाद आरोपी पति ने गुस्से में आकर महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के एक कमरे में महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया गया।

झूलाघाट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र विष्ट के अनुसार, मृतका मूल रूप से नेपाल के जरगांव की रहने वाली थी और उसकी शादी कानड़ी गांव में हुई थी।

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसे हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मृतका के परिजनों को, जो नैनीताल में रहते हैं, घटना की जानकारी दे दी गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...