पिथौरागढ़ सीमांत जिले के युवा नेता ऋषेन्द्र महर पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें दुबहर राष्ट्रीय सचिव* पद की अहम जिम्मेदारी दी गई।
ऋषेन्द्र महर छात्र राजनीति से ही संघर्षशील रहे है ,उन्होंने अपना राजनैतिक सफर लक्ष्मण सिंह *महाविद्यालय में कोषाध्यक्ष पद में जीत कर किया उसके बाद छात्र संघ सह सचिव , NSUI महाविद्यालय अध्यक्ष, NSUI जिला अध्यक्ष , उपाध्यक्ष के बाद भारतीय युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष* पद पर रहे उनके कार्य कुशलता को देखते हुए राहुल गांधी की सोच को आगे बढ़ाते हुए *सीमांत जिले से उन्हें वर्ष 2022 में राष्ट्रीय सचिव* बनाया गया।
उन्होंने *राष्ट्रीय सचिव रहते हुए हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटका और पंजाब जैसे बड़े प्रदेशों में प्रभारी ,सहप्रभारी* के रूप में कार्य किया । इस समय वह पंजाब प्रदेश में प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं, *ऋषेन्द्र की निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व , युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू,राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब द्वारा नई टीम में उन्हें पुनः राष्ट्रीय सचिव* की जिम्मेदारी दी गई।
उनको यह जिम्मेदारी मिलना पूरे उत्तराखंड के साथ साथ सीमांत क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
*उनको राष्ट्रीय सचिव बनने पर विधायक मयूख महर, भुवन पांडे, मोनिका महर, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख बीण लक्ष्मी गोस्वामी, मुनाकोट निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया, संतोष गोस्वामी, विनोद कार्की ,परनीत महर, गंगा दत्त कापड़ी, नरेंद्र सौन, जीवन कोहली, राकेश सौन, आनंद धामी, करन सिंह, प्रकाश देवली* सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई।














Leave a comment