Home उत्तराखंड पंचायत चुनाव पिथौरागढ़ गिनती -डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण
उत्तराखंडसमाज

पंचायत चुनाव पिथौरागढ़ गिनती -डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

232

पिथौरागढ़ त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत आगामी मतगणना प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा आज विभिन्न मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण की शुरुआत के.एन. उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में स्थापित विण विकासखण्ड मतगणना केंद्र से की गई। इसके पश्चात क्रमशः मुनाकोट विकासखण्ड मतगणना केंद्र, कनालीछीना तथा डीडीहाट मतगणना केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना की समस्त तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने मतगणना कक्षों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, विद्युत, पेयजल, फर्नीचर आदि की भी समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की मतगणना स्थलों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है, ताकि सम्पूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सके।

आपको बता दें की अब तक मुनाकोट ब्लॉक से 11 ग्राम प्रधान निर्वाचित हो गये है,

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...