Home उत्तराखंड शांति भंग एवं ड्रिंक एण्ड ड्राइव में पिथौरागढ़ पुलिस ने 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंडसमाज

शांति भंग एवं ड्रिंक एण्ड ड्राइव में पिथौरागढ़ पुलिस ने 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

150

पिथौरागढ़ -शांति भंग एवं ड्रिंक एण्ड ड्राइव में पिथौरागढ़ पुलिस ने 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

ट्रैफिक नियम तोड़ने एवं सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर कुल 59 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई*

सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध *पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव* के निर्देशन में एवं *पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के 0एस0 रावत* के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में—
• *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी एवं थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे* के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले 02 वाहन चालकों क्रमशः
1. रोहित कुमार निवासी सिमला कालोनी डीडीहाट
2. दिनेश चन्द्र पुनेठा निवासी पुनेडी महर
को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
• *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला श्री हरेन्द्र सिंह नेगी व थानाध्यक्ष थल श्री प्रकाश पाण्डे* के नेतृत्व में टीमों द्वारा कोतवाली धारचुला एवं थाना थल क्षेत्र में शांति भंग करने वाले
1. लक्ष्मण सिंह ठाकुर निवासी घटधार धारचुला
2. प्रकाश राम निवासी मुवानी थल
को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

🔹 इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 59 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...