पिथौरागढ़- जनपद भ्रमण पर आए सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा देर शाम पूर्व सैनिक संगठन के सम्मान स्थल पर आकर पूर्व सैनिकों के साथ मुलाकात की जिस पर पूर्व सैनिकों द्वारा गर्म जोशी के साथ सैनिक कल्याण मंत्री माननीय गणेश जोशी जी का स्वागत किया गया । 
मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।संगठन के अध्यक्ष मयुख भट्ट द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए स्वागत किया गया तथा पूर्व सैनिक संगठन का गठन, कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्य को सैनिक कल्याण मंत्री के सम्मुख रखा गया। 
सैनिक कल्याण मंत्री जी द्वारा संगठन का धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए पूर्व सैनिक संगठन के कार्यों की भरपूर सराहना की गई तथा हमेशा एकजुट होकर इसी प्रकार संगठित कार्य करने का मूल मंत्र दिया गया ।इसके साथ ही जनपद पर सैनिक मिलन केंद्र की घोषणा भी की गई जिसका सभी पूर्व सैनिकों द्वारा स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा जनपद पर स्थापित 130 पर्यावरण बटालियन को जनरल बी जोशी साहब की दूरदर्शीता तथा पर्यावरण संतुलन के लिए इस जनपद की आवश्यकता के अनुरूप एक अतुल्य सौगात बताया था गया लेकिन वर्तमान समय में सरकार द्वारा जनपद पर स्थापित पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को यहां से अन्यत्र राजस्थान पर भेजे जाने का पूर्व सैनिकों द्वारा विरोध किया जा रहा है, जो कि यहां पर पर्यावरण संतुलन तथा पूर्व सैनिकों के रोजगार पर कुठाराघात के समान है,
इसी के सापेक्ष सैनिक कल्याण मंत्री को ज्ञापन हुए देते हुए पर्यावरण बटालियन को जनपद से विस्थापन न करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आग्रह किया गया जिस पर सैनिक कल्याण मंत्री जी द्वारा सार्थक परिणाम हेतु हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया गया वहीं संगठन के द्वारा राज्य के अनाथ बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं पर 25 वर्ष तक की आयु छूट देने हेतु भी ज्ञापन प्रस्तुत किया गया ।
सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा पूर्व सैनिक संगठन के विजिटर बुक पर लिखते हुए संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए आभार वयक्त किया गया तथा राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के हितों पर सार्थक कार्य करने हेतु आश्वस्त किया गया।
भारत माता की जय और पूर्व सैनिक संगठन की जयकारो के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कल शाम देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम पर एसडीएम मनजीत सिंह,सैनिक कल्याण अधिकारी,अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुरेंद्र वाल्दिया,कैप्टन ललित सिंह सेना मेडल,दिवाकर सिंह,प्रहलाद सिंह,गिरधर सिंह,श्याम विश्वकर्मा,विक्रम सिंह सेना मेडल,प्रदीप सिंह,हयात सिंह, भूपाल सिंह सहित कई पूर्व सैनिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्तिय उपस्थित रहे।














Leave a comment