पिथौरागढ़ – स्वरोजगार को लेकर पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ के प्रयास अब धरातल पर रंग लाते देखेंगे। पिछले दो वर्षों पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों और आश्रितों को लेकर कई रोजगार परख कोर्स करवाए गए थे, जिस पर 318 लोगों द्वारा यह कोर्स किए गए और इनका लाभ लिया गया ।
इसी के साथ खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के साथ मिलकर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा मोन पालन प्रशिक्षण का कोर्स भी कराया गया था, जनपद पर मोन पालन की क्षमताओं और पूर्व सैनिकों के उत्साह को देखकर पहाड़ी जनपद के इतिहास में पहली बार जनपद पिथौरागढ़ को हनी मिशन से जोड़ते हुए मधुमक्खी बॉक्स तथा मौन वंश को वितरण के लिए जनपद पिथौरागढ़ को चुना गया। इसी के तहत आज 250 मौन बॉक्स मौन वंश तथा टूल किट के साथ जनपद पर आ चुके हैं, इन्हें कल प्रातः प्रशिक्षण प्राप्त पूर्व सैनिकों और आश्रितों को वितरित किया जाएगा ।
आज 250 मौन वंश को झोलखेत खेल मैदान पर उतरा गया है, इसका कल प्रातः वितरण कार्यक्रम किया जाएगा ।
यह जनपद के इतिहास में पहली बार है जब इस प्रकार से मौन वंश को बॉक्स के साथ वितरित किए जाएंगे।
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार अन्य कोर्स जनपद को दिए जाने तथा टूल किट को वितरित किए जाने हेतु कहा गया है।














Leave a comment