Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन के प्रयास से पहली बार मौन वंश, टूल किट वितरण के साथ हनी मिशन से जुड़ा पिथौरागढ़
उत्तराखंडसमाज

पूर्व सैनिक संगठन के प्रयास से पहली बार मौन वंश, टूल किट वितरण के साथ हनी मिशन से जुड़ा पिथौरागढ़

37

पिथौरागढ़ – पिछले दो वर्षों पर पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों और आश्रितों को लेकर कई रोजगार परख कोर्स करवाए गए थे, जिस पर मौन पालन प्रमुख रूप से था।

इसी के तहत आज खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा जनपद के इतिहास में पहली बार जनपद पिथौरागढ़ को हनी मिशन से जोड़ते हुए मधुमक्खी बॉक्स तथा मौन वंश का वितरण किया गया,इसी के तहत आज 250 मौन बॉक्स मौन वंश तथा टूल किट प्रातः प्रशिक्षण प्राप्त पूर्व सैनिकों और आश्रितों को वितरित किए गए ।

पूर्व सैनिकों आश्रितों को इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह बना रहा आज मौन वंश बॉक्स को प्राप्त कर सभी लोग काफी खुश दिखे।

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग देहरादून से आए असिस्टेंट डायरेक्टर जितेंद्र सिंह मालिक जी,आर पी सिंह जी तथा अविनाश कुमार जी द्वारा मौन बॉक्स की विधिवत जांच तथा निरीक्षण के पश्चात पूर्व सैनिकों को वितरित किए गए। जिस पर सभी 25 लाभार्थी संतुष्ट दिखे तथा सभी लाभार्थियों के द्वारा पूर्व सैनिक संगठन तथा खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का आभार व्यक्त किया गया है।

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट द्वारा खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार अन्य कोर्स जनपद पर आयोजित किए जाने हेतु आग्रह किया गया जिससे इस सीमांत पहाड़ी जनपद पर रोजगार को बड़ा पलायन को रोका जा सके ।
आज आयोजित वितरण कार्यक्रम पर संगठन के उपाध्यक्ष रमेश महर, दयाल सिंह, श्याम विश्वकर्मा, राजेंद्र जोरा,देव सिंह भाटिया सहित कई लाभार्थी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन मुनाकोट क्षेत्र संयोजक कैप्टन दीवान सिंह सेना मेडल द्वारा किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...