Home उत्तराखंड राजमा के कट्टे में छिपाई 04 किलो चरस बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंडसमाज

राजमा के कट्टे में छिपाई 04 किलो चरस बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

162

पिथौरागढ़ पुलिस ऑन फायर 🧺 राजमा के कट्टे में छिपाई 04 किलो चरस बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार*

🚫 *“ड्रग फ्री देवभूमि” के संकल्प की ओर एक और मजबूत कदम*

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के “ड्रग फ्री देवभूमि” के संकल्प को साकार करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव* के कुशल नेतृत्व एवं सटीक रणनीति में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जनपद की एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जहां 04 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर नशे की एक बड़ी खेप को बाजार में पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया।

🕵️♂️ *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 05.01.2026 को *क्षेत्राधिकारी श्री कुंवर सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में तथा *प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी* के नेतृत्व में एसओजी टीम को चरस तस्करी के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुए।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा सटीक रणनीति बनाकर टकाना तिराहे के पास घेराबंदी की गई, जहां से दो अभियुक्तों को 04 किलोग्राम चरस के साथ धर दबोचा गया।
🔍 अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए चरस को राजमा के कट्टे के भीतर छिपाकर ले जा रहे थे, किंतु एसओजी टीम की सतर्कता व प्रोफेशनल कार्रवाई से उनका यह प्रयास विफल हो गया।

⚖️ *विधिक कार्यवाही*
पुलिस टीम द्वारा निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
1️⃣ प्रेम सिंह उर्फ पिरमू निवासी ग्राम फापा बादनी, थाना मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़, उम्र 33 वर्ष
2️⃣ भवान सिंह पाना निवासी उपरोक्त, उम्र 35 वर्ष
अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
📦 *बरामद माल*
✔️ 04 किलोग्राम अवैध चरस
(16 किलो राजमा, 3 मोबाइल फोन)

👮♂️ *एसओजी टीम*
🔹 उ0नि0 मनोज कुमार
🔹 हे0 का0 अशोक बुदियाल
🔹 का0 वीरेंद्र यादव
🔹 का0 सतेन्द्र सुयाल

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...