Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में पांच दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
उत्तराखंडसमाज

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में पांच दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

187

पिथौरागढ़ के सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बढ़ती ठंड और बदलते मौसम के कारण आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए पूर्व सैनिक संगठन द्वारा पिथौरागढ़ जनपद में 8 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक पांच निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। इन चिकित्सा शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार किया जाएगा तथा जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की जाएंगी। शिविरों में जांच एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ठंड के मौसम में बढ़ रही बीमारियों से लोगों को राहत मिल सके।

शिविरों की तिथियाँ एवं स्थान इस प्रकार हैं:
8 जनवरी 2026: धारचूला
9 जनवरी 2026: डीडीहाट
10 जनवरी 2026: ऐचोली
11 जनवरी 2026: देवलथल
12 जनवरी 2026: वडडा क्षेत्र
पूर्व सैनिक संगठन ने जनपद पिथौरागढ़ के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएँ।

संगठन के कोषाध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा साहब द्वारा कहा गया है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और प्रारंभिक जांच से कई गंभीर बीमारियों को प्रारंभिक अवस्था में ही रोका जा सकता है।इच्छुक व्यक्ति संबंधित तिथियों पर प्रातः से शिविर स्थल पर पहुँचकर निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।

पूर्व सैनिक संगठन ने उम्मीद जताई है कि यह पहल सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी और उनके स्वास्थ्य स्तर में सकारात्मक सुधार लाएगी।

यह कैंप पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा प्राइम हॉस्पिटल काशीपुर के सहयोग से किए जाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...