Home उत्तराखंड जौलजीबी क्षेत्र में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा तत्परता से घायलों का रेस्क्यू
उत्तराखंडसमाज

जौलजीबी क्षेत्र में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा तत्परता से घायलों का रेस्क्यू

45

पिथौरागढ़

बस स्टेशन पिथौरागढ़ के पास 20 फीट नीचे गिरे व्यक्ति को यातायात पुलिस ने बचाया, मानवीय संवेदनशीलता का परिचय*

विगत दिवस कोतवाली जौलजीबी को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गोरी पुल पर एक कैंटर पैराफिट/बैरियर से टकराकर नीचे गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही *थानाध्यक्ष कोतवाली जौलजीबी श्री प्रदीप यादव पुलिस टीम (अपर उ0नि0 महेश पंत, अपर उ0नि0 सुंदर सिंह, अपर उ0नि0 दिवाकर वर्मा, अपर उ0नि0 सतेंद्र पाल सिंह, अपर उ0नि0 लेख सिंह राणा, हे0का0 कमल मेहरा, का0 ललित कुमार, का0 महेश सिंह बोरा)* के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे।
पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए अत्यंत विषम परिस्थितियों में मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दुर्घटनाग्रस्त कैंटर में फंसे घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया।
घायलों का विवरण:
1. बिक्रम सिंह, निवासी – हल्दुचौड़
2. जसवीर सिंह, निवासी – मोटाहल्दू
3. प्रकाश, निवासी – मोटाहल्दू
4. राहुल, निवासी – जयपुर विसम
5. अजय राणा, निवासी – बाजपुर
6. दीपक, निवासी – गोलापार

इसके अतिरिक्त बस स्टेशन पिथौरागढ़ क्षेत्र में कृष्णापुरी रोड पर एक व्यक्ति लगभग 20 फीट नीचे गिरने की सूचना पर यातायात शाखा में नियुक्त *का0 आनंद बोहरा* द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से घायल प्रकाश राम, निवासी – दुंगातोली को सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया।

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं में त्वरित रिस्पॉन्स, साहस एवं मानवीय कर्तव्य का निर्वहन करते हुए घायलों की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...