Home उत्तराखंड मां कोकिला दरबार पहुंचे डीएम, पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना
उत्तराखंडसमाज

मां कोकिला दरबार पहुंचे डीएम, पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि की कामना

92

पिथौरागढ़

डीएम ने मां कोकिला दरबार में टेका माथा, जनपद की खुशहाली की कामना

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के पाँखू विकास खंड (बेरीनाग) स्थित मां कोकिला दरबार (कोटगाड़ी) में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, उपजिलाधिकारी बेरीनाग आशीष जोशी, तहसीलदार वतन गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...