Home उत्तराखंड पुलिस ने चेक बाउंस का वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार
उत्तराखंडसमाज

पुलिस ने चेक बाउंस का वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार

42

पिथौरागढ़ – पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी* के नेतृत्व में *अपर उ0नि0 कुबेर सिंह* द्वारा वारण्टी अभियुक्त गणेश राम निवासी पिथौरागढ़ को पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन था।

न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त उपस्थित नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...