Home उत्तराखंड दुःखद – स्कूल बस बाइक की टक्कर में तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत,मृतक
उत्तराखंडसमाज

दुःखद – स्कूल बस बाइक की टक्कर में तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत,मृतक

103

उत्तराखंड राज्य के जनपद उधम सिंह नगर खटीमा के प्रतापपुर इलाके में एक निजी स्कूल बस व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।

सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से गांव में मातम पसरा हुआ है।


पूरे मामले के अनुसार शुक्रवार को प्रतापपुर वार्ड नंबर सात निवासी देवेंद्र सिंह राणा(27) पुत्र उमेश सिंह राणा के साथ बाइक में गांव के ही दो युवक राजेश सिंह राणा(35) पुत्र पंचम सिंह राणा व राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला(27) पुत्र दर्शन सिंह किसी काम से झनकट आए थे। जो देर शाम झनकट से वापस घर लौट रहे थे।

इसी बीच नानकमत्ता से बच्चों को घर छोड़ने आ रही एक निजी स्कूल की बस व बाइक की प्रतापपुर नंबर 9 में गुरूद्धारा फार्म के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व आपातकालीन सेवा 108 को दी। तीन घायलों को एंबुलेंस 108 व नीजि वाहनों से उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सक डॉ. सिमरनजीत सिंह ने तीनों को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उप जिला चिकित्सालय पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन व ग्रामीण उप जिला चिकित्सालय पहुंच गए। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक देवेंद्र सिंह राणा तीन बहनों में परिवार का इकलौता था। मृतक देवेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था। जो अविवाहित था।

मृतक राजेश सिंह राणा अपने पीछे पत्नी शिशुकला, पुत्री रितिका(9), जेसिका(6) को रोता बिलखता छोड़ गया। मृतक राजेश राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक राजेश के दो भाई है। मृतक राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला पुत्र दर्शन सिंह अविवाहित था। मृतक राजेश मजदूरी का काम करता था। मृतक राजेश तीन भाई थे। एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से गांव मातम पसरा हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...