उत्तराखंड राज्य के जनपद पिथौरागढ़ के मूनाकोट विकास खंड के अंतर्गत सौनपट्टी में स्थित बाबा गणमेश्वर मंदिर जो सौनपट्टी सहित सम्पूर्ण छह पट्टी सोर के लोगों के आस्था का केंद्र है।
बाबा गणमेश्वर मंदिर से नेपाल सीमा के काली नदी के तट पर बाबा देव ताल के मंदिर तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के पश्चात एक ट्रैक रूट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। 
जैसा कि आप सबको विदित है कि हजारों की संख्या में यहाँ श्रद्धालु तकरीबन सात किलोमीटर के दुर्गम मार्ग पर पैदल चलकर देवताल बाबा के दर्शन करने जाते थे।
जिसमे पैदल मार्ग की स्थिति जर्जर होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता था,
इस स्थिति को समझते हुए उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख इस मार्ग के जीर्णोद्धार हेतु धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था,
उक्त क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत प्रथम किस्त के क्रम में 55 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई थी,
जिसका निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा है।
वहीं आज दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी द्वारा आज ट्रैक रूट का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता युक्त कार्य करने के निर्देश दिए गए।
राज्यमंत्री द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी उनके द्वारा इस ट्रैक रूट के कार्य का निरीक्षण किया जाता रहेगा।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता के साथ कार्य कर रहे रहे ठेकेदार के साथ क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।














Leave a comment