Home उत्तराखंड काजल फर्सवाण का स्पेन में बॉक्सम टूर्नामेंट-2026 के लिए चयन
उत्तराखंडखेल

काजल फर्सवाण का स्पेन में बॉक्सम टूर्नामेंट-2026 के लिए चयन

181

जनपद पिथौरागढ़ की काजल फर्सवाण का स्पेन में बॉक्सम टूर्नामेंट-2026 के लिए चयन

सीमांत जिले की होनहार महिला बॉक्सर काजल फर्सवाण का चयन बॉक्सम टूर्नामेंट-2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता दिनॉंक 01 से 08 फरवरी 2026 तक स्पेन में आयोजित होगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता हेतु उनका चयन माह जनवरी 2026 में नोएडा में सम्पन्न हुई एलीट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ है, जिसमें काजल ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था, जिसके बाद उनका चयन नेशनल कैंप और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सम टूर्नामेंट के लिए इण्डिया टीम में किया गया है।

इंडिया की बॉक्ंिसग टीम जिसमें 17 पुरुष और 17 महिला बॉक्सर शामिल हैं, आज शनिवार को बॉक्सम टूर्नामेन्ट में प्रतिभाग हेतु स्पेन के लिए रवाना हो गई। काजल फर्सवाण वर्तमान में खेल विभाग के अधीन संचालित स्मॉल खेलों इण्डिया सेन्टर में कोच निखिल महर से बॉक्ंिसग खेल मंे प्रशिक्षण प्राप्त करती है।

काजल की इस उपलब्धि पर जनपद पिथौरागढ़ के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कै0 हरि सिंह थापा जिला बॉक्ंिसग एसोसिएशन, पिथौरागढ़ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाऐ दी हैं

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...